राजस्थान: थानेदार और हेड कांस्टेबल ने 50 लाख रुपये लेकर 2 बदमाशों को छोड़ा, सस्पेंड, जांच शुरू

अलवर पुलिस का नया कारनामा: राजस्थान के अलवर जिले में भ्रष्टाचार (Corruption) का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां अलवर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर महेश शर्मा और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने दो बदमाशों को 50 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया. मामले का खुलासा होने के बाद दोनों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है. मामले की जांच पुलिस मुख्यालय के एएसपी को सौंपी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं