राजस्थान: आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु की हालत गंभीर, 15 दिन में वन क्षेत्र घोषित होगा इलाका
भरतपुर का आदिबद्री इलाका वन क्षेत्र घोषित होगा: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में आदिबद्री इलाके में खनन गतिविधियों को रोकने के लिये साधु-संतों की ओर से किया जा रहा आंदोलन उग्र होने के बाद अब इस मामले में तीन बिन्दुओं पर प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है. इसके तहत आगामी 15 दिनों में इस इलाके को वन क्षेत्र (Forest area) के रूप में घोषित किया जायेगा. इस मामले को लेकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं