Vicky Katrina Wedding: कैटरीना कैफ ने हाथों में लगवाई सोजत की मेहंदी, शादी के लिए मंगवाया गया 20Kg पाउडर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी ( Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding) की शुरुआत मेहंदी सेरेमनी से हुई. मंगलवार को कैटरीना की मेंहदी की रस्म थी. कैटरीना के हाथों पर पाली जिले के सोजत से मंगवाई गई विशेष आर्गेनिक मेंहदी लगाई गई. सोजत देशभर में अपनी खास किस्म की मेंहदी के लिए जाना जाता है. कैटरीना कैफ की शादी के लिए 20 किलो मेंहदी पाउडर और मेंहदी के 400 कोन सोजत से मंगवाए गए.

कोई टिप्पणी नहीं