UP और राजस्थान में घूम रहे हैं देश के 50 फीसद आवारा गोपशु, पढ़िए राज्य-शहरों की लिस्ट

राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के मुताबिक राज्य में 3222 गोशालाएं संचालित हैं. जहां 10.60 लाख गोपशु रखे गए हैं. गोपशुओं के चारे के लिए सरकार बड़े पशु पर 40 और छोटे पशुओं के लिए 20 रुपये रोजाना देती है. साल 2020-21 में सरकार ने 565.4 करोड़ रुपये और 2021-22 में नवंबर तक 488.76 करोड़ रुपये गोपशुओं के लिए खर्च किए थे. वहीं यूपी सरकार (UP Government) के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 5989 सभी तरह के स्थायी-अस्थायी गौ आश्रय (Cow Shelter) स्थल संचालित हैं. यहां 6.53 गोपशुओं को रखा गया है. वहीं करीब एक लाख गोपशु लोगों को देखभाल के लिए दिए गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं