Rajasthan: किन्नरों ने भरा धर्म बहन के मायरा, नगदी समेत लाये सोने चांदी के जेवर, यूं बना था रिश्ता
Udaipur latest news: उदयपुर में किन्नरों ने धर्म बहन के बेटे की शादी में मायरा (Mayra) भरकर नई पहल की है. यहां किन्नर समाज की मुखिया ललिता कंवर अपनी धर्म बहन के बेटे की शादी में मायरा भरने के लिये पूरे कुनबे के साथ पहुंची. इस दौरान लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई. किन्नर समाज मायरे में 11 हजार रुपये के साथ सोने और चांदी के जेवर समेत काफी मात्रा में परिजनों के लिये कपड़े लेकर आये.
कोई टिप्पणी नहीं