Rajasthan में 6 माह बाद आज एकसाथ मिले 25 कोरोना पॉजिटिव, 5 बच्चे भी शामिल
Corona update news: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक साथ 25 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. करीब छह माह बाद एक साथ इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव एक ही शहर में पाये गये हैं. इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. कोरोना से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर अब फिर से बारीकी से नजर रखी जाने लगी है.
कोई टिप्पणी नहीं