कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा ने खुद को गुटबाजी से अलग बताया, बोले- मैं न पायलट गुट, न गहलोत गुट से
Bharatpur News : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने खुद को गुट निरपेक्ष बताया है. उन्होंने कहा, मैं न सचिन पायलट गुट से हूं न मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ग्रुप से हूं.. हम जो भी काम करेंगे वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशन में करेंगे. हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही सरकार बनाई है. महंगाई के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है. जिसमें भरतपुर जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता भाग लें.
कोई टिप्पणी नहीं