शहादत को सलाम: राजस्थान के एक और सपूत हवलदार सुजान सिंह ने दी देश के लिये प्राणों की आहुति

Sujan Singh Martyr in Naxalite Attack: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के भैंसावता गांव निवासी बीएसएफ हवलदार सुजान सिंह उड़ीसा में नक्सली हमले में शहीद हो गये हैं. उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ आज उनके पैतृक गांव में किया जायेगा. 49 वर्षीय सुजान सिंह के दो पुत्र हैं. सुजान सिंह 25 दिन पहले ही शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपने गांव आये थे.

कोई टिप्पणी नहीं