शहीद कुलदीप सिंह राव की मां ने लगाए 'वंदे मातरम' के नारे, बोलीं- बहू को भी भेजूंगी सेना में
Jhunjhunu News: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे (Coonoor Helicopter Crash) में झुंझनू के कुलदीप सिंह राव भी शहीद हो गए हैं. इस दुखद खबर को सुनने के बाद शहीद के परिवार और गांव में शोक का माहौल है. कुलदीप की मां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. शहीद की मां ने कहा कि अब वह अपनी बहू को भी सेना में भेजेंगी. यही उनका अगला मिशन होगा. बता दें कि दो पहले से शहीद कुलदीप की मेरठ की यशवनी से शादी हुई थी. आज शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया जाएगा. इसके बाद शुक्रवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं