गंगानगरी किन्नू अब जाएगा बांग्लादेश, 30 दिसंबर को श्रीगंगानगर से रवाना होगी 'किन्नू स्पेशल ट्रेन'

Ganganagari Special Kinnu News: श्रीगंगानगर का प्रसिद्ध किन्नू अब बांग्लादेश में अपनी मिठास घोलेगा. गंगानगरी किन्नू आगामी 30 दिसंबर को किन्नू स्पेशल ट्रेन के जरिये बांग्लादेश बॉर्डर तक पहुंचाया जायेगा. वहां से ट्रकों के जरिये इसे बांग्लादेश ले जाया जायेगा. इस किन्नू स्पेशल ट्रेन की 15 बोगियों में 345 मीट्रिक टन किन्नू बांग्लादेश भेजा जायेगा.

कोई टिप्पणी नहीं