Rajasthan के एक छोटे से गांव की सुनीता बनी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की लेवल-1 सर्टिफाइड कोच

Sriganganagar News : श्रीगंगानगर के बींझबायला इलाके के गांव 58 एलएनपी के टीचर अनंत राम की बेटी सुनीता को क्रिकेट खेलने का शौक था. तब क्रिकेट खेलने पर आसपास के लोग ताने देते थे. लोग कहते थे-क्रिकेट लड़कों का खेल है, लड़कियां केवल घर का काम करने के लिए हैं. चूल्हा-चौका करने के लिए हैं. परिवार के साथ और खुद के मनोबल से सुनीता ने ऑस्ट्रेलिया तक का सफर पूरा कर लिया है. अब वह देश का नाम रोशन कर रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं