PAK की जीत का जश्न मनाने वाला रशीद अब्दुल 4 दिन से जेल में ही बंद, जमानत पर सुनवाई कल

IND vs PAK T20 World Cup News: टी-20 वर्ल्ड कप में 24 अक्टुबर को हुए भारत-पाकिस्तान के मैच में इंडियन टीम (Indaian Team) को करारी हार मिली थी. पाकिस्तान की जीत के बाद जोधपुर (Jodhpur) के पीपाड़ शहर निवासी रशीद अब्दुल्ल ने अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर इस जीत की खुशी का इजहार किया. इसको लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट एक बार जमानत याचिका खारिज कर चुका है. इसके बाद सोमवार को फिर से इसपर सुनवाई होनी है.

कोई टिप्पणी नहीं