पत्नी ने बेटे और देवर के साथ लाठियों से पीट-पीटकर कर दी पति की हत्या, फिर खेत में जला दी लाश
Karouli News : सगे रिश्तों के बजाए जब सम्पत्ति बचाना जरूरी लगने लगे तो परिणाम इतने ही घातक आते हैं. पति और पिता को समझाने के बजाए जालिमों ने लाठियों से पीट-पीटकर उसकी हत्या ही कर दी. मामला करौली जिले के नोनेटा की ढाणी धांधूपुरा का है. पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि झगड़ा करने और पैतृक जमीन को बेचने का दबाव बनाने के कारण हत्या का षड़यंत्र रचा.
कोई टिप्पणी नहीं