पिता महिपाल मदेरणा की पगड़ी रस्म में बेटी दिव्या मदेरणा ने निभाया बेटे का फर्ज, ओढ़ी जिम्मेदारी
Divya Maderna News : परिवार की जरूरतों और सामाजिक बदलाव के साथ परंपराओं में भी कई अच्छे परिवर्तन देखने को मिलते हैं. राजस्थान के पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर मुखाग्नि देने से लेकर पगड़ी रस्म तक सारे सामाजिक रीति रिवाज में दिव्या मदेरणा ने बेटे की भूमिका निभाई. दिव्या मदेरणा ने बांधी पागड़ी, पूरे परिवार की जिम्मेदारी ली.
कोई टिप्पणी नहीं