पिता को पराई महिला के साथ देख बेटियाें को आया गुस्सा, बीच सड़क ही कर दी पिटाई

Rajasthan Latest Viral Video news: राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) में दो युवतितयां एक महिला की बीच सड़क पर ही पिटाई करती नजर आ रही हैं. घटना भीलवाड़ा के जहाजपुर (Jahajpur) उपखंड की बताई जा रही है. यहां हनुमान नगर में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा (high voltage drama on road) हुआ. यहां दो युवतियों ने कार सवार पिता को किसी पराई महिला के साथ जाते हुए देख लिया. इसके बाद सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया.

कोई टिप्पणी नहीं