नहर में चल रहा था राजपूत रेजिमेंट का तैराकी अभ्यास, तेज बहाव में फंसा जवान; मौत
Rajasthan News: इंदिरा गांधी नहर किनारे इन दिनों सेना की 28 राजपूत रेजिमेंट का तैराकी का अभ्यास चल रहा है. गुरुवार को एक जवान पानी के तेज बहाव में फंस गया, उसके साथियों ने जवान को बचाने की खूब मशक्कत की, लेकिन असफल रहे. जवान दयाराम को पहले सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
कोई टिप्पणी नहीं