BJP पार्षदों ने जिस होटल में मेयर के खिलाफ बनाई थी रणनीति, उसपर लगा 10 हजार रुपये जुर्माना
Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के द फर्न होटल पर 10 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है. यह वही होटल है जहां 19 अक्टूबर को भाजपा के 50 से ज्यादा पार्षदों ने एक गुपचुप बैठक की थी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने और नये मेयर के लिए दावेदर पर चर्चा की थी. इसी होटल में मेयर शील धबाई औचक निरीक्षण के लिए पहुंची और कार्रवाई की.
कोई टिप्पणी नहीं