बाड़मेर में 9 पाक विस्थापितों को मिली नागरिकता, खुशी से चमक उठे चेहरे, बोले- अब हम भी भारतीय
Barmer News: अपने वतन में रहन-खाने के बावजूद भारतीय न कहलाने की पीड़ा वे बरसों के भोग रहे थे. पाक विस्थापितों के इस दर्द को बाड़मेर प्रशासन ने समझा और 9 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देते हुए नागरिकता प्रमाण-पत्र दिए. प्रमाणपत्र पाकर उनके चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी. कलेक्टर लोक बंधु के मुताबिक हमारे पास में वही प्रकरण लंबित हैं, जिन्होंने अपने पासपोर्ट पाकिस्तान दूतावास में जमा नहीं करवाए हैं.
कोई टिप्पणी नहीं