जयपुर पहुंची मास्टर ब्लास्टर की बेटी सारा और पत्नी अंजलि, देखें Photos
जयपुर. भारत रत्न से सम्मानित मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का परिवार आज गुलाबी नगरी के भ्रमण पर रहा. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि और बेटी सारा ने जयपुर के मॉन्यूमेंट्स को निहारा. उन्होंने आज का अपना सारा दिन इन मॉन्यूमेंट्स के नाम कर दिए. हालांकि इस दौरान सचिन उनके साथ नहीं थे, लेकिन अंजलि और सारा के साथ उनके पारिवारिक मित्र इस विजिट में उनका साथ दे रहे थे.
कोई टिप्पणी नहीं