
राजस्थान में शुक्रवार देर रात दो युवकों को भीड़ ने संदिग्ध हालात में पकड़ लिया और फिर उनके साथ ऐसा सलूक किया कि हर कोई दंग रह गया. मामला सिरोही जिले के आबुरोड सदर थाना इलाके के मूंगथला गांव का है. यहां देर रात दो युवकों को ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पकड़ा और दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी. दोनों की धुनाई कर पुलिस के हवाले करने से पहले किसी ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. इस वीडियो में दोनों युवकों को रस्सी से बांधकर कर ग्रामीण पीटते नजर आ रहे हैं. वहीं मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना की गिरवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया गया. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं