
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में शुक्रवार की शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिला. अपनी मदमस्त चाल में एक भालू टहलता हुआ जा रहा था तभी अचानक एक टाइगर ने उस पर हमला कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए भालू भागते हुए एक पेड़ पर चढ़ गया. इस पर टाइगर भी पेड़ के ऊपर चढ़ गया और भालू पर हमला करने की कोशिश करने लगा. ऐसे में भालू के पास बचने के लिए कोई रास्ता नहीं था. अपनी जान बचाने के लिए पीछे मुड़कर भालू ने टाइगर पर हमला करने की कोशिश की. ऐसे में टाइगर वहां से भागकर दूर चला गया. आजकल गर्मी के दिनों में रणथंभौर में ऐसे कई नजारे देखने को मिल रहे हैं.
कोई टिप्पणी नहीं