
भरतपुर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया. जगह- जगह धार्मिक आयोजन हुए और भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया. खिरनी घाट स्थित श्री ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती पर धार्मिक उल्लास के साथ अभिषेक कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव आदित्य राज शर्मा ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई और भगवान परशुराम की महाआरती कर खुशहाली की कामना की. इस दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया. भगवान परशुराम का 31 विद्वान पंडितों ने वेद मंत्रों के साथ अभिषेक कार्यक्रम संपन्न कराया. इस मौके पर समाज के प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान भी किया गया .बाद में भगवान परशुराम का सत्तू और चरणामृत से प्रसाद लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया .कार्यक्रम में पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ,जिला अध्यक्ष कौशलेश शर्मा ,डॉ सुशील पाराशर के अलावा जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे.
कोई टिप्पणी नहीं