इलाज करवा रही महिला से देवर ने अस्पताल में की मारपीट, देखें VIDEO

राजस्थान के बारां में छबडा क्षेत्र के बाहरी गावं में एक महिला के साथ उसके देवर और जेठ के लड़के ने मारपीट किया है. महिला छबड़ा के अस्पताल में इलाज करवा रही थी. महिला ने बताया कि घर पर छत से पानी हटाने को लेकर उसकी सास से कहासुनी हुई थी. जिसपर सास ने उसपर ईंट से हमला कर दिया. वह अस्पताल में इलाज करवा रही थी. इस दौरान उसके देवर ने अस्पताल में आकर उससे मारपीट की है. वहीं अस्पताल में हुई मारपीट से मरीजों में भय का माहौल बन गया. बाद में पीड़ित महिला ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है.

कोई टिप्पणी नहीं