VIDEO: जयपुर के मदरसों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मदरसों में गणतंत्र दिवस समारोह को काफी धूमधाम से मनाया गया. इस खास दिन पर मदरसों के छात्रों ने राजधानी जयपुर के रामगंज बाजार में बैंड बाजे के साथ में संविधान जागरुकता रैली निकाली और सभी को गणतंत्र दिवस का शुभकामनाएं दी. रामगंज बाजार में रहमानी मदरसे की ओर से मदरसा छात्र, उनके परिजन और स्थानीय लोगों के साथ में एक किलोमीटर लंबी रैली निकाली गई और सर्वधर्म सदभाव के जरिए विविधता में एकता का संदेश दिया. इस दौरान मदरसे के छात्रों ने देशभक्ति के कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी.

कोई टिप्पणी नहीं