
राजस्थान के जयपुर के जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में ट्रेडिशनल आर्ट प्रमोशनल सोसायटी की ओर से जयपुर आर्ट फिएस्टा-2018 की शुरुआत हुई, इस छह दिवसीय आर्ट फिएस्टा में शहर के कलाप्रेमियों को देश के सात राज्यों की पारंपरिक और समकालीन कलाओं से रूबरू होने का मौका मिल रहा है, समारोह के दौरान शिल्पग्राम में 88 स्टॉल्स पर राजस्थान सहित भारत के विभिन्न प्रांतों की पारंपरिक कलाओं के कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं. समारोह के दौरान प्रतिदिन ट्रेडिशनल व कंटमप्रेरी आर्ट से संबंधित देश के अनेक जाने-माने कलाकार लाइव डेमोस्ट्रेशन दिए जाएंगे. समारोह का उद्घाटन पद्मश्री से सम्मानित राज्य के तीन कलाकार अर्जुन प्रजापति, एस. शाकिर अली और तिलक गिताई ने किया. इस दौरान मुंबइ के वरिष्ठ चित्रकार वासुदेव कामत और हैदराबाद के एक्का थेडागिरी रॉव को कला जगत में उनके योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया.
कोई टिप्पणी नहीं