अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे. गहलोत तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे. तीन दिन तक चली लंबी कशमकश के बाद आखिरकार दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान राहुल गांधी ने शुक्रवार को अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लगा दी. पीसीसी चीफ सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री होंगे.
कोई टिप्पणी नहीं