VIDEO- एक अनोखी बारात जहां वोट करने की गई अपील
राजस्थान के चुरू में विधान सभा चुनाव में लोगों को वोट डालने के लिए जागरुक करने के मक़सद से एक अनोखी बारात निकाली गई. इस बारात में प्रशासन के कई बड़े अधिकारी शामिल हुए और सबने सात दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए लोगों से वोट डालने की अपील की. लोगों को जागरुक करने के लिए एक आदमी को दूल्हा बनाकर घोड़े पर बिठाया गया और बारात के साथ कुछ लोग नाचते भी नज़र आए. इलाक़े के मुख्य रास्तों से होते हुए ये बारात एक स्कूल में बने बूथ के गेट पर पहुंची जिसपर वोट द्वार लिखा था और वहीं ये बारात ख़त्म हुई.
कोई टिप्पणी नहीं