VIDEO: ‘बजरंगबली स्वयं वनवासी, निर्वासी, दलित और वंचित हैं’- योगी आदित्यनाथ

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर है. इस दौरान यूपी के मुख्यंमंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्य नाथ ने बुधवार को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया. यहां योगी आदित्य नाथ ने बजरंगबली को दलित, वनवासी और वंचित करार दिचा है. योगी ने कहा कि बजरंगबली एक ऐसे लोक देवता है जो स्वयं वनवासी व निरवासी दलित हैं और वह उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक सभी को जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए जातिगत वोट बैंक को साधने की कोशिश की. बीजेपी प्रत्याशी रामकिशन के लिए वोट मांगते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामकिशन के नाम मे राम और कृष्ण दोनों का उल्लेख है, इसलिए वे दोनों का रूप बनकर विकास कार्य करेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं