VIDEO: जब मायके पहुंची कांग्रेस प्रत्याशी को पहनाई 300 फीट लंबी चुनरी

राजस्थान के जोधपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार के पीहर और विधानसभा क्षेत्र उम्मेद चौक में जोरदार स्वागत हुआ. मनीषा पंवार जब उम्मेद चौक में जनसंपर्क करने के लिए पहुंची तो इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा तीन सौ फिट लंबी चुनरी ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. साथ ही सड़कों पर रंगोली बनाकर पूरे क्षेत्र को कांग्रेसी झंड़ों से सजाया गया. इसके अलावा कोर्ट परिसर, नवचौकियां, लायकान मोहल्ले सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह मनीषा पंवार का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया. इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा पंवार ने कहा कि उसके पीहर उम्मेद चौक में उसे भाइयों का प्यार चुनरी के रूप में मिला है.

कोई टिप्पणी नहीं