
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर की मसीतांवाली हेड के पास बेकाबू होकर शराब से भरा ट्रक पलट गया . ट्रक पलटने से शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं. घटना के बाद मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया. सूचना के बाद मसीतांवाली हेड चौकी प्रभारी सहित तलवाड़ा झील थाना एसएचओ चंद्र भान चौधरी, प्रशिक्षु आरपीएस भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक से पूछताछ शुरू की. एसएचओ चंद्रभान ने बताया कि शराब से भरा ट्रक अलवर के बहरोड़ से श्रीगंगानगर शुगर मिल आ रहा था. शराब के बारे में ट्रक चालक से पूछताछ कर कागजात जांच किए जा रहे हैं. (रिपोर्ट- राजू रामगढ़िया)
कोई टिप्पणी नहीं